देशवाणी
रामगढ़वा।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सेमर चौक के नजदीक पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार से 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी के चालक सह तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात्रि सेमरा चौक के पास बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर – BR32X4198 है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सावन कुमार पिता- अमलेश्वर सिंह, साकिन- बाकुलिया, थाना- घोड़ासहन, जिला- मोतिहारी के रूप में हुई है, जो कार चला रहा था और तस्करी में संलिप्त था। पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है कि यह अवैध गांजा खेप कहां से लाई गई थी और इसे स्थानीय स्तर पर किसे सौंपा जाना था। पुलिस इस पूरे गांजा तस्करी रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हुई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी मे जुटी हुई है।



