Motihari | अमृता वर्मा|
नगर थाना पुलिस ने कोल्हुअरवा स्थित जनता गैरेज में छापेमारी कर चार ई–रिक्शा, कटा हुआ ढांचा, बाइक, बैटरियां व स्पेयर पार्ट्स ज़ब्त।
कचहरी व रजिस्ट्री ऑफिस क्षेत्र से चोरी वाहनों को काटकर पार्ट-पुर्जे बेचने के खेल का हुआ पर्दाफाश।
मोतिहारी।नगर थाना पुलिस ने शहर में चोरी के ई-रिक्शा काटकर उनके पार्ट-पुर्जे बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।मिली सूचना के आधार पर कोल्हुअरवा मोहल्ला स्थित जनता गैरेज में छापेमारी कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।हाल के दिनों में कचहरी परिसर व रजिस्ट्री ऑफिस के पास से लगातार ई-रिक्शा चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं।गैरेज से पुलिस ने चार ई-रिक्शा, एक कटा हुआ ई-रिक्शा, एक बाइक, पांच मोटर, दस चार्जर, पांच बैटरियां व भारी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स ज़ब्त किए हैं।पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग इलाकों से ई-रिक्शा चुराकर लाते थे और पहचान मिटाने के लिए उन्हें काटकर पार्ट-पुर्जे बेच देते थे।पकड़े गए आरोपियों की पहचान मो. इश्तियाक, मो. क्यामुद्दीन, नंदकिशोर पासवान व मो. अरमान के रूप में हुई है।पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
Motihari | Gang Cutting And Selling Stolen E Rickshaws Unearthed In Motihari Four Arrested
MotihariNews, ERickshawGang, CrimeControl, EastChamparan, BiharPolice, BiharNews, LocalNews,












