Homeबिहारमोतिहारीनगर निगम के वाहनों का निजी इस्तेमाल पड़ेगा भारी: नगर आयुक्त सख्त,...

नगर निगम के वाहनों का निजी इस्तेमाल पड़ेगा भारी: नगर आयुक्त सख्त, पकड़े जाने पर चालक नौकरी से होंगे बर्खास्त, दर्ज होगी प्राथमिकी

-

नगर निगम के वाहनों का निजी इस्तेमाल पड़ेगा भारी: नगर आयुक्त सख्त, पकड़े जाने पर चालक नौकरी से होंगे बर्खास्त, दर्ज होगी प्राथमिकी

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। नगर निगम के सरकारी वाहनों का निजी कार्यों में इस्तेमाल करने वाले चालकों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम मोतिहारी कार्यालय को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर आयुक्त ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए आदेश दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को न केवल नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

नगर आयुक्त द्वारा जारी कार्यालय आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि नगर निगम के वाहनों का उपयोग केवल और केवल स्वच्छता एवं सफाई कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी व्यक्तिगत या निजी कार्य में वाहनों का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई वाहन चालक नगर निगम के वाहन का उपयोग किसी भी प्रकार के निजी कार्य में करते हुए पाया जाता है, तो उसे तत्काल प्रभाव से निगम की सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। साथ संबंधित चालक के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस प्रकार की लापरवाही और अनियमितता की संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं संबंधित वाहन चालक की होगी। निगम प्रशासन के इस कड़े कदम से निगम के चालकों और लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

इस कड़े आदेश की प्रतिलिपि नगर निगम के सभी वाहन चालकों के साथ-साथ स्वच्छता निरीक्षकों, मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों, दोनों स्वच्छता पदाधिकारियों एवं दोनों नगर प्रबंधकों को सूचनार्थ एवं अनुपालन हेतु भेजी गई है। नगर आयुक्त ने सभी स्वच्छता निरीक्षकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन धरातल पर दिखाई दे।

नगर आयुक्त आशीष कुमार ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक संपत्ति और स्वच्छता सेवाओं के लिए उपलब्ध संसाधनों का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts