Homeबिहारमोतिहारीआईआरसीटीसी की नई सौगात: 1 सितंबर से भारत गौरव ट्रेन से शुरू...

आईआरसीटीसी की नई सौगात: 1 सितंबर से भारत गौरव ट्रेन से शुरू होगी चार ज्योतिर्लिंग व शिर्डी साईं दर्शन यात्रा, जानें रूट, किराया और सुविधाएं

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा देखने अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं शिर्डी साईं दर्शन यात्रा स्पेशल भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाने की घोषणा की है। आईआरसीटीसी के चीफ सुपरवाइजर संजीव कुमार ने बुधवार को मोतिहारी में बताया कि आठ रात और नव दिनों की यह सर्वसमावेशी यात्रा 01 सितंबर 2026 को बेतिया से भाया सुगौली-रक्सौल होकर रवाना होगी। इस विशेष यात्रा पैकेज कोड इजेडबीजी 32 के तहत श्रद्धालुओं को उज्जैन के महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नाशिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी के श्री साईं बाबा मंदिर तथा छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं ऐतिहासिक एलोरा की गुफाओं के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन में कुल 12 कोच समायोजित किये गये है, जिसमे थ्री एसी के तीन, टू एसी के दो, स्लीपर क्लास के सात एवं एक पैंट्री कार कोच होंगे। यह ट्रेन श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराएगी।

इस यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन में चढ़ने और उतरने हेतु रक्सौल, बेतिया, सुगौली, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज छिवकी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर सुविधाएं दी गई हैं। यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए इस ऑल-इन्क्लूसिव पैकेज में तीन श्रेणियां रखी गई हैं। इकॉनमी क्लास (स्लीपर श्रेणी) के लिए प्रति यात्री 18,160 रुपये रखा गया है। जिसमे यात्रियों को स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, नॉन-एसी होटल ठहराव, ऑनबोर्ड व ऑफबोर्ड शुद्ध शाकाहारी भोजन, तथा नॉन-एसी वाहनों से दर्शन शामिल है। वहीं स्टैंडर्ड क्लास (3 एसी) का प्रति यात्री किराया 32,550 रुपये रखा गया है। जिसमे यात्रियों को थ्री एसी ट्रेन यात्रा, एसी होटल ठहराव, शाकाहारी भोजन, तथा एसी वाहनों से दर्शन कराया जाएगा। जबकि कंफर्ट क्लास (2 एसी) का प्रति यात्री किराया 39,425 रुपये रखा गया है। इसमें यात्रियों को टू एसी ट्रेन यात्रा, एसी होटल ठहराव, प्रीमियम शाकाहारी भोजन, तथा एसी वाहनों से दर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी।

टुरिज्म स्टाफ मुकेश कुमार ने बताया कि इस संपूर्ण पैकेज में रेल यात्रा, होटल में ठहराव, स्थानीय भ्रमण के लिए वाहन, तीनों समय का शुद्ध शाकाहारी भोजन, ऑनबोर्ड सुरक्षा प्रबंध, यात्रा बीमा तथा आईआरसीटीसी की आतिथ्य सेवाएं शामिल हैं। साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए एलटीसी/एलएफसी की सुविधा भी उपलब्ध है। यात्रा की बुकिंग व अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट अथवा हेल्पलाइन नंबर +91 8595937731 / 32 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं मोतिहारी में बुकिंग के लिए श्रद्धालु आईआरसीटीसी के कंसल्टेंट सह पूर्व एसएस दिलीप कुमार से भी संपर्क किया जा सकता है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts