Homeबिहारमोतिहारीहड़ताल के दौरान भी नहीं रुकी शहर में साफ-सफाई, महापौर ने जताया...

हड़ताल के दौरान भी नहीं रुकी शहर में साफ-सफाई, महापौर ने जताया आभार

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। बिहार में नगर निकायों की हड़ताल समाप्त होने के बाद, कठिन परिस्थितियों में भी शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम मोतिहारी की कार्यशैली की चौतरफा सराहना हो रही है। हड़ताल की अवधि के दौरान जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू रखा। इस सफलता पर महापौर प्रीति कुमारी ने निगम के पदाधिकारियों एवं सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। महापौर ने कहा कि हड़ताल के दौरान दैनिक सफाई कार्य को जारी रखना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे नगर आयुक्त आशीष कुमार के कुशल नेतृत्व, सटीक मार्गदर्शन और निरंतर मॉनिटरिंग के बदौलत सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

निगम की टीम भावना और कर्तव्यनिष्ठा की तारीफ करते हुए महापौर ने कहा कि सफाई निरीक्षकों, जमादारों और सफाई कर्मियों के समर्पण के कारण ही आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने मोतिहारी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने का संकल्प दोहराते हुए शहरवासियों से भी अपील की कि वे निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालें और स्वच्छता बनाए रखने में निगम का सहयोग करें।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts