Homeबिहारबेतियानरकटियागंज में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया नेपाली युवक, ग्रामीणों ने पुलिस...

नरकटियागंज में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया नेपाली युवक, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

-

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

पश्चिम चम्पारण अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के कुंडिलपुर बरगजवा गांव में ग्रामीणों ने चोरी की नीयत से घर में घुसे एक नेपाली युवक को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान नेपाल के परसा जिला अंतर्गत लमहरिया पोखरिया गांव निवासी प्रेम राम के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने आरोपी को रात भर अपने कब्जे में रखने के बाद मंगलवार को शिकारपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात कुंडिलपुर गांव निवासी हारून मियां अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी प्रेम राम उनके घर में घुस गया। घर में खड़खड़ाहट की आवाज सुनकर हारून मियां की नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि आरोपी छत के रास्ते कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था। गृहस्वामी हारून मियां ने हिम्मत दिखाते हुए छत से छलांग लगा दी और शोर मचाते हुए आरोपी का पीछा करना शुरू किया।

​शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए और भाग रहे आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। रातभर ग्रामीणों के संरक्षण में रहने के बाद मंगलवार की सुबह मामले की सूचना शिकारपुर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आई।

​मामले में गृहस्वामी हारून मियां के लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नेपाली नागरिक प्रेम राम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts