HomeUncategorizedतुरकौलिया में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मे बोले विधायक कृष्णनंदन, भाजपा...

तुरकौलिया में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मे बोले विधायक कृष्णनंदन, भाजपा संगठन को पूर्ण रूप से डिजिटल बनाने की दिशा में तेजी से कर रहा है काम

-

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के महनवा बाजार में भारतीय जनता पार्टी के तुरकौलिया उत्तरी मंडल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जहां संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि भाजपा संगठन को पूर्ण रूप से डिजिटल बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ पार्टी भी तकनीकी रूप से सशक्त हो रही है, जिससे संगठन की कार्यक्षमता और पारदर्शिता दोनों बढ़ेगी। इसके लिए बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण देना अनिवार्य है।
विधायक ने शक्तिकेंद्र के प्रमुखों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने पंचायतों के बूथ कमिटी सदस्यों को डिजिटल प्रशिक्षण दिलाने की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और तकनीकी दक्षता ही पार्टी की मजबूती का आधार है। डिजिटल माध्यमों के उपयोग से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों, योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी समय पर मिल सकेगी।
इसके अलावा बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। कृष्णनंदन पासवान ने बताया कि 13 और 14 अगस्त को वीर सपूतों की स्मृति में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाएंगे।बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक शर्मा, विधानसभा संयोजक ई. कुंदन पासवान, प्रभारी राजकिशोर सिंह, मुकेश सिंह, अजय यादव, दीपक गुप्ता, बाबूलाल साह, गणेश साह, राजेश्वर प्रसाद, मुना सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts