Homeबिहारबेतियापश्चिम चम्पारण की बेटी रिया ने जेआरएफ परीक्षा में सफलता प्राप्त कर...

पश्चिम चम्पारण की बेटी रिया ने जेआरएफ परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बढ़ाया कुल का मान, ग्रामीण बेटियों की बनी प्रेरणा

-

देशवाणी 

बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत गौनाहा प्रखंड की बजड़ा पंचायत स्थित वंशपुर पिपरा की बेटी रिया कुमारी ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (दिसंबर 2025) में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव, शिक्षा जगत एवं पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

रिया के पिता विजय चौबे और माता गुड़िया मिश्रा ने बेटी की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे निरंतर मेहनत और लगन का परिणाम बताया।

रिया ने वर्ष 2019 में मतिसरा कुँवर बालिका उच्च विद्यालय, नरकटियागंज से मैट्रिक तथा वर्ष 2021 में टी.पी. वर्मा कॉलेज, नरकटियागंज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2021 से 2024 तक काशी हिंदू विश्वविद्यालय से कला स्नातक (हिंदी ऑनर्स) तथा वर्ष 2024 से 2026 तक हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर की पढ़ाई उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पूरी की।

दिसंबर 2025 में आयोजित यूजीसी-नेट (जेआरएफ) परीक्षा में सफलता हासिल कर रिया ने यह साबित किया कि ग्रामीण परिवेश की बेटियां भी कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

वर्तमान में रिया बनारस में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उनका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयनित होकर समाज, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देना है।

रिया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के सतत सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts