HomeUncategorized7 अगस्त को मोतिहारी में प्रस्तावित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष...

7 अगस्त को मोतिहारी में प्रस्तावित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामसुमरन सिंह के आगमन को लेकर व्यापक चर्चा, कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार

देशवाणी। आशा कुमारी
मोतिहारी।
हरसिद्धि प्रखंड अंतर्गत चड़रहिया स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह कुशवाहा ने की। इस दौरान आगामी 7 अगस्त को जिले में प्रस्तावित किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामसुमरन सिंह के आगमन को लेकर व्यापक चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाओं का सीधा लाभ किसानों तक पहुंच रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को इन योजनाओं की जानकारी दें और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में हरसिद्धि विधानसभा प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता, संजय चौधरी समेत किसान मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular