Homeबिहारबाँकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर जन सुराज में जश्न,...

बाँकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर जन सुराज में जश्न, अभय शर्मा बोले—यह बदलाव की जीत

-

आशा कुमारी
मोतिहारी।
बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस जीत को लेकर जन सुराज के वरीय नेता सह अधिवक्ता अभय कुमार शर्मा ने इसे “बिहार में बदलाव की जीत” बताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने पारंपरिक राजनीति को नकारते हुए नई सोच और विकास के एजेंडे को समर्थन दिया है। अभय कुमार शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे अपने सिद्धांतों और पार्टी की नीतियों से पीछे नहीं हटे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान प्रशासनिक दबाव बनाने की कोशिश की गई, फिर भी जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा और जनता का विश्वास जीता।
उन्होंने आगे कहा कि यह जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं है, बल्कि यह बिहार की राजनीति में बदलाव की शुरुआत का संकेत है। आने वाले समय में जन सुराज राज्य के अन्य हिस्सों में भी मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगा।
वहीं, इस जीत की खुशी में अभय शर्मा के बैरिया बाजार स्थित आवास पर जश्न का माहौल देखने को मिला। उनकी पत्नी और परिजनों ने स्थानीय लोगों के बीच लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। बड़ी संख्या में समर्थक उनके घर पहुंचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
जन सुराज के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जीत पार्टी के लिए नई ऊर्जा लेकर आई है और इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। पार्टी अब आगामी चुनावों में और अधिक सक्रियता के साथ जनता के बीच जाएगी तथा अपने मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts