HomeUncategorizedदो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ चार गिरफ्तार, हथियारों की...

दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ चार गिरफ्तार, हथियारों की सप्लाई का खुलासा

शिकारपुर पुलिस की कार्रवाई, इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त; जमीन के बड़े सौदे में हथियार के इस्तेमाल की थी तैयारी

देशवाणी। अवधेश कुमार शर्मा।

बेतिया।गुप्त सूचना के आधार पर शिकारपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिस्टल एवं छह जिंदा कारतूस के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त की है। मामले में एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की रात करीब 8:15 बजे शिकारपुर थाना पुलिस नरकटियागंज-बलथर रोड स्थित भसुरारी से लगभग एक किलोमीटर आगे घाघ पुल के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक लोडेड पिस्टल बरामद हुई।

गिरफ्तार युवकों की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के सिसई निवासी इरफान अंसारी तथा जफीर आलम के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि हथियार उन्हें मेहदी हसन और अल्ताफ आलम ने उपलब्ध कराया था, जिसे आकाश चौधरी (ग्राम तरहरवा) को देना था।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने यह भी बताया कि सभी लोग तरहरवा में आकाश चौधरी के पास इकट्ठा होने वाले थे, जहां जमीन के एक बड़े सौदे के दौरान हथियार का इस्तेमाल किया जाना था।

दोनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आकाश चौधरी एवं अल्ताफ आलम उर्फ अल्ताफ मियां को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मेहदी हसन की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

शिकारपुर थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी

  • दो पिस्टल
  • छह जिंदा कारतूस
  • एक इलेक्ट्रिक स्कूटी

गिरफ्तार आरोपित

  1. इरफान अंसारी, पिता– सदरे आलम, ग्राम सिसई, वार्ड संख्या-5, थाना शिकारपुर।
  2. जफीर आलम, पिता– अब्दुल्लाह मियां, ग्राम सिसई, वार्ड संख्या-4, थाना शिकारपुर।
  3. आकाश चौधरी, पिता– मनोज चौधरी, ग्राम तरहरवा, थाना शिकारपुर।
  4. अल्ताफ आलम उर्फ अल्ताफ मियां, पिता– प्रफुल्ल मियां, ग्राम नूनी पाकड़, थाना साठी, जिला पश्चिम चंपारण।

पुलिस ने कहा है कि पश्चिम चंपारण में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular