spot_img
Wednesday, July 15, 2026
Homeबिहारमोतिहारीआगरा में रेल अधिकारी से मारपीट के विरोध में बापूधाम में फूटा...

आगरा में रेल अधिकारी से मारपीट के विरोध में बापूधाम में फूटा रोष, ईसीआरकेयू ने की कठोर कार्रवाई की मांग

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर रेल कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। इस कायराना घटना के विरोध में बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों की बुधवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ अविलंब और कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार और ईसीआरकेयू के शाखा सचिव कृष्णचंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन अशोक कुमार द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और एक निष्पक्ष कार्य वातावरण सुनिश्चित करना रेल प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हिंसक या अपमानजनक व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी घटनाएं न सिर्फ रेल कर्मियों का मनोबल गिराती हैं, बल्कि सुरक्षित और निर्बाध रेल संचालन के लिए भी एक गंभीर खतरा पैदा करती हैं।

यूनियन ने इस बात पर गहरा दुख और रोष जताया कि यह घटना रेलवे कर्मचारियों की गरिमा और कार्यस्थल की सुरक्षा पर एक बड़ा आघात है। बैठक में विशेष रूप से आरपीएफ कर्मियों द्वारा रेल कर्मचारियों के साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने हेतु सख्त दिशा-निर्देश बनाने की मांग रेल प्रशासन से की गई।

बैठक के समापन पर कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने यूनियन और मोतिहारी शाखा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर जल्द से जल्द उदाहरणात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts