माला सिन्हा
पीपराकोठी : स्थानीय थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो में विशेष छापेमारी कर चार लोगों को हत्या के प्रयास एवं उत्पाद अधिनियम के मामले सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि इसमें एक ग्लैमर बाइक व 16 लीटर देशी चुलाई के साथ बरामद कर अग्रिम करवाई की जा रही है. गिरफ्तार लोगों में उत्पाद अधिनियम के मामले में तुरकौलिया थाना क्षेत्र के टिकूलिया निवासी श्रवण कुमार, मझरिया निवासी अभिषेक कुमार, मुर्दाचक निवासी राजेश्वर कुमार जायसवाल, चाँदसरैया निवासी शहाबुद्दीन, हत्या के प्रयास के मामले में सूर्यपुर निवासी भरत कुमार, नाइमुद्दीन, पुण्यदेव प्रसाद, अखिलेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सभी को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई की जा रही है.












