spot_img
Friday, July 10, 2026
Homeबिहारबेतियाएसएसबी ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, मोबाइल एवं दोपहिया...

एसएसबी ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, मोबाइल एवं दोपहिया वाहन मरम्मत प्रशिक्षण का शुभारम्भ

-

देश वाणी। 

बेतिया : भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 44वीं वाहिनी सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व और समर्पण के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग एवं दोपहिया वाहन मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

रामपुर स्थित ‘सी’ समवाय पचरौता के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा एवं 44वीं वाहिनी के कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

एसएसबी द्वारा एक साथ दो प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किए गए हैं। मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण में 20 तथा दोपहिया वाहन मरम्मत प्रशिक्षण में 20 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया है। दोपहिया वाहन मरम्मत प्रशिक्षण रामपुर में संचालित होगा, जिसमें वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत जसौली एवं गम्हरिया के युवा भाग ले रहे हैं। वहीं मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण में वाइब्रेंट विलेज भिखनाठोरी एवं भतुजला के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे राष्ट्रविरोधी एवं असामाजिक तत्वों के प्रभाव से दूर रहकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम के दौरान एसएसबी ने उपस्थित जनसमुदाय एवं छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, सशस्त्र सीमा बल एवं अन्य केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, वन संरक्षण, मधुमक्खी पालन, नशा मुक्ति अभियान तथा भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन कुमार फाउंडेशन (एनजीओ) द्वारा किया जाएगा, जबकि इसकी नियमित मॉनिटरिंग एसएसबी करेगी।

इस अवसर पर उप कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार, सागर मलिक, गुलाब यादव एवं तरुण यादव, निरीक्षक (सामान्य) जयप्रकाश, उपमुखिया दीपक यादव, सरपंच अशोक सुब्बा, शिक्षक सुरेन्द्र सिंह, जनता फिजिकल अकादमी रामपुर के संस्थापक अरविन्द यादव, कुमार फाउंडेशन की प्रतिनिधि श्रीदेवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों, एसएसबी अधिकारियों एवं जवानों ने खेल मैदान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts