HomeUncategorizedनगर निगम के सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, 30 दिनों के भीतर...

नगर निगम के सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, 30 दिनों के भीतर होगा जनता की समस्याओं का समाधान

-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा की पहल पर लगा शिविर : उपमहापौर ने जताया आभार

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। बिहार सरकार की जनोपयोगी नीति के तहत नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्याओं के ऑन-द-स्पॉट समाधान के लिए विभिन्न वार्डों में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस क्रम में वार्ड संख्या 13, 14, 15, 20 एवं 21 के लिए नवयुवक पुस्तकालय में तथा वार्ड संख्या 24, 25, 26 एवं 34 के लिए महावीर ललिता विद्यालय में शिविर लगाए गए।

शिविर में मुख्य रूप से बिजली, राशन कार्ड, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र (जाति, आवासीय, आय आदि), सड़क, नाला और जलजमाव जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर आम जनता की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने अपनी शिकायतों और मांगों से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। शिविर में आए सभी आवेदनों को दर्ज करते हुए अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी समस्याओं का हर हाल में 30 दिनों के भीतर निष्पादन कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर उपमहापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद, नागरिक परिषद के सदस्य अमरेन्द्र सिंह सहित स्थानीय निगम पार्षद और प्रतिनिधियों में मो. कलाम, मो. शकील, हरेंद्र पटेल, ज्योति देवी, शिशु श्रीवास्तव, गुल्लू श्रीवास्तव, राधना कुमारी, जुलेखा रशीद एवं सुधीर श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगर निगम के कई संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे ताकि आवेदनों की त्वरित स्क्रूटनी की जा सके।

शिविर को संबोधित करते हुए उपमहापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद ने बिहार सरकार के इस कदम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा जी को सहृदय धन्यवाद देता हूँ। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और इस जनोपयोगी नीति के कारण आज करोड़ों शहरवासियों की समस्याओं का समाधान उनके घर के पास ही संभव हो पा रहा है। यह शिविर सुशासन का सीधा उदाहरण है।

इस शिविर के आयोजन से स्थानीय नागरिकों में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने इस पहल को समय और भाग-दौड़ से बचाने वाला बताया।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular