देश वाणी। विवेक शर्मा
मोतिहारी/हरसिद्धि। पूर्वी चंपारण जिले के जगापाकड़-मुरली मुख्य मार्ग स्थित स्पाइरऑक्स फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र का भव्य उद्घाटन 9 जुलाई 2026 को प्रातः 9:00 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी, हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) मोतिहारी, अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार, अरेराज प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोविंदगंज थानाध्यक्ष, अरेराज थानाध्यक्ष सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
कंपनी के प्रबंध निदेशक राकेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह संयंत्र आधुनिक तकनीक से उच्च गुणवत्ता वाले मसालों एवं खाद्य उत्पादों के निर्माण के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। इससे स्थानीय किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा पूर्वी चंपारण में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों से उद्घाटन समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है। उद्घाटन समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।












