spot_img
Sunday, July 5, 2026
Homeबिहारबेतियापरिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने किया विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठन, कई...

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने किया विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठन, कई पदाधिकारियों का मनोनयन

-

देशवाणी । अवधेश कुमार शर्मा।

बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में संगठन विस्तार को लेकर बेतिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदन कुमार ने की। बैठक में विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठन किया गया।

बैठक में डॉ. आदित्य कुमार को विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का जिला कार्यकारी अध्यक्ष तथा संजीत कुमार को वरीय सचिव मनोनीत किया गया। दोनों पदाधिकारियों को जिले के सभी प्रखंडों एवं विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों को संगठन से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं को संघ के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन विस्तार के क्रम में अभिषेक कुमार, नीरज सिंह, विवेक कुमार, आबिद, अजीत कुमार, मो. जावेद, अनिल कुमार, हीरामन पासवान, प्रकाश कुमार, प्रवीण ओझा, राजीव रंजन, विपिन चौधरी, चंदन कुमार सिंह एवं बंधु गोंड को मुख्य प्रकोष्ठ में जिला प्रतिनिधि मनोनीत किया गया।

जिला अध्यक्ष नंदन कुमार ने कहा कि जिले के विद्यालय अध्यापकों ने प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी के नेतृत्व में शिक्षकों के अधिकार, सम्मान एवं हितों की लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में संघ से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। इसी के आलोक में उन्हें औपचारिक रूप से संघ की सदस्यता प्रदान करते हुए विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठन किया गया।

बैठक को महासचिव राजीव रंजन प्रभाकर, नव मनोनीत वरीय सचिव संजीत कुमार तथा जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आदित्य कुमार ने भी संबोधित किया। डॉ. आदित्य कुमार ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Related articles

Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts