HomeUncategorizedएसएसबी 44 वीं वाहिनी मुख्यालय में रोटरी क्लब का रक्तदान शिविर सम्पन्न

एसएसबी 44 वीं वाहिनी मुख्यालय में रोटरी क्लब का रक्तदान शिविर सम्पन्न

देशवाणी 

बेतिया : सशस्त्र सीमा बल 44 वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर रोटरी क्लब नरकटियागंज के सौजन्य से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन बलवंत सिंह नेगी कमांडेंट 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज ने फीता काटकर किया। भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा करने वाली एसएसबी ने सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व व समर्पण के साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी करने में अग्रणी है। इस क्रम में मानवता की सेवा के निमित्त रोटरी क्लब नरकटियागंज के एसएसबी मुख्यालय में रक्तदान शिविर में एक साथ एसएसबी के पदाधिकारियों और जवानों ने रक्तदान कतारबद्ध होकर रक्तदान किया। एसएसबी के पदाधिकारी एवं जवान ने लोगों की जिंदगी बचाने के लिए अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए, रक्तदान को उत्साहित दिखे ई रक्तदान में उप कमाडेंट 44 वाहिनी ज्ञानेंद्र कुमार, उप कमाडेंट क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया अजय कुमार सिन्हा, उप कमाडेंट संचार क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया विनय कुमार व 30 बलकर्मी एक-एक यूनिट निःशुल्क रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में बलवंत सिंह नेगी, कमांडेंट 44 वाहिनी ने रक्तदान करने वाले सभी पदाधिकारी एवं बलकर्मी कों को मोमेंटो से सम्मानित किया और कहा कि रक्तदान महादान है। इसलिए हम सबको रक्तदान कर समाज की सेवा में एक सशक्त कदम बढ़ाते हुए सहायता करनी चाहिए। इस क्रम में नीरज थापा द्वितीय कमान अधिकारी क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया, सशिन शर्मा उप कमाडेंट,44 वाहिनी, रामवीर कुमार सहायक कमांडेंट 44 वाहिनी, निरीक्षक/सामान्य बलवीर कुमार राम, रोटरी क्लब नरकटियागंज के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद, सचिव प्रदीप श्रीवास्तव, प्रो एन डी ओझा, डा अवध किशोर सिंह, इंजीनियर उमेश जायसवाल, अवध किशोर सिंहा, कृष्ण कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार,शौख लाल जयदयाल, मणिभूषण श्रीवास्तव, कुणाल राय रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष अंबुज श्रीवास्तव, शशिभूषण कुमार, सुमित कुमार गुप्ता, निशांत कुमार, आदित्य प्रकाश शशिकांत पाठक के अतिरिक्त सीमा सुरक्षा बल के जवानों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular