HomeUncategorizedमुहर्रम पर्व को लेकर अरेराज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक...

मुहर्रम पर्व को लेकर अरेराज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन ने की अपील

देश वाणी – विवेक शर्मा

अरेराज थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर अरेराज थाना अध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी एवं अरेराज सर्किल इंस्पेक्टर पूर्णकाम समर्थ की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक में विशेष रूप से नगर अध्यक्ष रंटू पाण्डेय, पूर्व नगर अध्यक्ष मंटू दुबे, उप मुख्य पार्षद अहमद अली आजाद तथा वार्ड पार्षद सरवन दास सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों की निगरानी, आपसी समन्वय एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की।

अरेराज सर्किल इंस्पेक्टर पूर्णकाम समर्थ ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में सभी लोगों ने एकजुट होकर क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने और पर्व को सफल बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular