Homeबिहारमोतिहारीएफपीओ के अध्यक्षों को किया गया प्रशिक्षित एवं जागरूक

एफपीओ के अध्यक्षों को किया गया प्रशिक्षित एवं जागरूक

-

माला सिन्हा

पीपराकोठी : महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान में शनिवार को खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडो के 11 एफपीओ के अध्यक्ष, डायरेक्टर एवं सदस्य उपस्थित थे. जिनको खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षित एवं जागरूक किया गया, इस कार्यक्रम के अंतर्गत वैज्ञानिकों द्वारा संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने पर विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा शैलेश कुमार सिंह ने सभी सदस्यों को मिट्टी की उर्वरता शक्ति को कैसे बनाएं और कैसे अपने उत्पादन को कम करें साथ ही रसायनों का काम प्रयोग करके ढांचा हरी खाद दलहनी फसलों का समावेश करें. संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ एस के पुर्वे ने सभी उपस्थित एफपीओ के पदाधिकारी का स्वागत किया और खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत जागरूक किया. कार्यक्रम में संस्थान के अन्य वैज्ञानिक डा नवीन पाटिल, डॉ रवि कुमार, डा कौशिक बनर्जी, इंजीनियर विकास , डॉ अमोल कैलाश यादव, डॉक्टर शुभम मुखर्जी ने अपने-अपने विषयों पर विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में कुल 40 एफपीओ के पदाधिकारी उपस्थित थे. इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 23वीं किस्त जारी की गई. जिसका सीधा प्रसारण भी किया गया और किसानों को एफपीओ के पदाधिकारी को एवं संस्थान के सभी वैज्ञानिकों को सीधा प्रसारण दिखाया गया और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए उद्बोधन को पश्चिम बंगाल से सीधा प्रसारण दिखाया गया. कार्यक्रम में एफपीओ पदाधिकारी व वैज्ञानिक उपस्थित थे.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts