spot_img
Thursday, June 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का भव्य आयोजन, 2047 तक भारत...

मोतिहारी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का भव्य आयोजन, 2047 तक भारत को समृद्ध बनाने का लिया संकल्प

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता और उप महापौर डॉ.लालबाबू प्रसाद के संचालन में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधा मोहन सिंह तथा बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम के साथ हुई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद राधा मोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण, वंदे भारत जैसी ट्रेनों और स्टेशनों के पुनर्विकास से देश का ढांचा बदला है। यूपीआई, ई-गवर्नेंस और डिजिटल सेवाओं ने आम नागरिक के जीवन को आसान बनाया है। आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण और किसान कल्याण के दम पर भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

बिहार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 2014 के बाद देश के हाशिये पर खड़े आम आदमी के सपनों को उड़ान मिली है। उन्होंने बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ और बातें साझा की। कहा कि जिले में दो एकलव्य स्कूलों की स्थापना की जाएगी, जहाँ बच्चों को रहने-पढ़ने की निःशुल्क सुविधा मिलेगी। साथ ही, एमएस कॉलेज में 30 करोड़ रुपये की लागत से आउटडोर स्टेडियम का निर्माण हो रहा है, जिससे भविष्य में बड़े खिलाड़ी निकलेंगे। बिहार अब उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार अब मात्र 30 दिनों के भीतर उद्योगों के लिए लाइसेंस देने के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने ‘हम सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसीलिए हम मोदी को चुनते हैं’ के नारे के साथ अपनी बात पूरी की।

इस भव्य सम्मेलन में मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, बिहार प्रदेश मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, गोविंदगंज के पूर्व विधायक सुनील मणि तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक पवन जायसवाल, उपमहापौर डॉ.लालबाबू प्रसाद, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा शिवम कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, चंद्रकिशोर मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता, एवं प्रकाश अस्थाना, मनोज पासवान, जिला महामंत्री योगेंद्र प्रसाद, मार्तण्ड नारायण सिंह एवं संजय चौधरी, नीता शर्मा, मीना मिश्रा, संगीता चित्रांश, डॉ.हेना चंद्रा, धीरज जायसवाल, सियावर सिंह, राकेश रौशन मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में डॉ० आशुतोष शरण, प्रवक्ता साजिद रजा एवं संजीव सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सोशल मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल वर्मा, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक सुदीप कुमार, राजेश कुमार, राजू वर्मा, चंदन सिंह, उत्तम मिश्रा, बबलू पासवान, राजीव शंकर वर्मा, सन्नी सिंह, सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts