Homeबिहारबेतियाजनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने 72 शिकायत देखा सुना, कई मामलों का...

जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने 72 शिकायत देखा सुना, कई मामलों का तत्काल निष्पादन

-

देशवाणी 

बेतिया : जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई के क्रम में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने आमजन की समस्या गंभीरता पूर्वक देखा-सुना और सम्बंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। जिला के विभिन्न प्रखंड एवं पंचायत से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्या सीधा प्रशासन के समक्ष रखा। जनसुनवाई के क्रम में कुल 72 मामलों की सुनवाई की गई। जिनमें भूमि विवाद, राजस्व सम्बंधी समस्या, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़क निर्माण, सड़क मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्या प्रमुख रहीं। डीएम ने प्रत्येक मामला की विस्तार से समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागीय पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपर्युक्त जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के सात निश्चय-3 संचालित ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बेहतर एवं सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनील कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी रोचना माद्री, पीजीआरओ, बेतिया मासूम अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts