HomeUncategorizedलड़की अपहरण मामले मे पांच साल से फरार आरोपी युवक को हरसिद्धि...

लड़की अपहरण मामले मे पांच साल से फरार आरोपी युवक को हरसिद्धि पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा

आशा कुमारी /देशवाणी
मोतिहारी। आशा कुमारी 
जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पांच वर्षों से फरार चल रहे अपहरणकांड के एक आरोपी युवक को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनबरसा पंचायत के धनखरैया गांव निवासी सुदामा दास के पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, जुलाई 2021 में थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। पीड़िता की माता ने हरसिद्धि थाने में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि रात के समय उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में संदीप कुमार सहित कुल सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। हालांकि, संदीप कुमार पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से बचता आ रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर हरसिद्धि पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें उसे आखिरकार दबोच लिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। वहीं, फरार अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रखने का संदेश भी गया है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular