Motihari | अनिल कुमार|
प्राचार्य डॉ. जीछु पासवान व प्रो. प्रेम प्रकाश ने युवाओं को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने को किया प्रेरित।
रक्सौल। कॉलेज रोड स्थित खेमचंद ताराचंद (केसीटीसी) महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य डॉ. जीछु पासवान एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. प्रेम प्रकाश के मार्गदर्शन में हुआ।
अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गयी। इस दौरान स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में लेखापाल अमित कुमार, नीरज सिंह, शशि भूषण, लालबाबू एवं विक्रम सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभायी। छात्र स्वयंसेवकों के दल का नेतृत्व हर्षित, नारायण, राजन, शुभम व चंदन ने किया। वहीं छात्राओं के दल का नेतृत्व रेहमा साबिर, सिमरन एवं जूली ने किया।
प्राचार्य डॉ. जीछु पासवान ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। प्रो. प्रेम प्रकाश ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। अंत में सभी ने समाज को सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
Motihari | Raxaul: NSS unit organizes cleanliness awareness drive and rally at KCTC College
Slug URL
Motihari nss-unit-organizes-cleanliness-awareness-drive-kctc-college-raxaul
Tag Line
Motihari updates, Raxaul News, NSS Cleanliness Drive, KCTC College Raxaul, Principal Jichhu Paswan, Swachh Bharat Bihar,












