Homeबिहारमोतिहारीराजद नेताओं ने धूमधाम से मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वाँ जन्मदिन,...

राजद नेताओं ने धूमधाम से मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वाँ जन्मदिन, केक काट कर की दीर्घायु होने की कामना

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। सर्किट हाउस में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वाँ जन्म दिवस बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केक काटा और अपने शीर्ष नेता के स्वस्थ जीवन व लंबी उम्र की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव दलित, पिछड़ों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े रहने वाले लोगों के असली समाजिक योद्धा हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज सिर्फ बिहारवासी ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लोग उनके बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। वहीं पूर्व मंत्री डॉ. शमीम अहमद ने लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक संघर्षों को रेखांकित करते हुए कहा कि लालू जी हमेशा दबे-कुचले और वंचित लोगों की मजबूत आवाज बनकर खड़े रहे हैं। देश में नफ़रत फैलाने वाली ताकतों और पार्टियों को उन्होंने हमेशा डटकर मुंहतोड़ जवाब दिया है।

स्थापना दिवस और जन्मदिन के इस मौके पर राजद के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से मेयर प्रीती गुप्ता, संगठन जिला मधुबन के अध्यक्ष नूर आलम खान, पूर्व विधायक राजेंद्र राम, लक्ष्मी नारायण यादव, प्रधान महासचिव सुरेश साहनी, संजय निराला, पवन यादव, जेपी यादव व मीडिया प्रभारी जावेद अहमद आदि शामिल थे। सभी नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और संकल्प लिया कि वे लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का काम जारी रखेंगे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts