HomeUncategorizedमोतिहारी के बेलीसराय दिव्यधाम दुर्गा मंदिर में फिर सेंध, तीन लाख के...

मोतिहारी के बेलीसराय दिव्यधाम दुर्गा मंदिर में फिर सेंध, तीन लाख के चांदी के मुकुट व छतरी ले उड़े चोर

Motihari | अमृता वर्मा|

बेलीसराय दिव्यधाम दुर्गा मंदिर से छह चांदी के मुकुट और तीन छतरियां चोरी, भक्तों में आक्रोश

 छह साल में दूसरी बार मंदिर में हुई बड़ी वारदात; सचिव संजय कुमार सिंह ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

मोतिहारी। शहर के बेलीसराय मोहल्ला स्थित प्रसिद्ध दिव्यधाम दुर्गा मंदिर में चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात बदमाश मंदिर से देवी-देवताओं के छह चांदी के मुकुट और तीन चांदी की छतरियां चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए इन आभूषणों की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है।

सोमवार सुबह मंदिर खुलने पर पुजारी अरुण मिश्रा को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने मंदिर समिति और स्थानीय लोगों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। घटना को लेकर मंदिर समिति के सचिव संजय कुमार सिंह ने नगर थाने में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। करीब छह वर्ष पूर्व भी चोरों ने इस मंदिर से अष्टधातु का कलश और दानपात्र से राशि चुरा ली थी। छह साल में दूसरी बार मंदिर को निशाना बनाए जाने से भक्तों में काफी आक्रोश है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर ली जाएगी।

Motihari: Silver crowns and umbrellas worth 3 lakhs stolen from Belisarai Divyadham Temple

Slug URL

Motihari silver-crowns-and-umbrellas-stolen-from-divyadham-durga temple-belisarai

Tag Line

Motihari News, Temple Theft Bihar, Belisarai Divyadham Mandir, Town SHO Rajiv Ranjan, West Champaran Crime

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular