देश वाणी। दिलीप दुबे
मोतिहारी। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10 से 13 जून 2026 तक आयोजित होने वाली 92वीं बिहार स्टेट जूनियर एंड सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दमखम दिखाने के लिए पूर्वी चंपारण जिला एथलेटिक्स संघ की टीम पूरी तैयारी के साथ सोमवार को रवाना हो गई है। जिला का प्रतिनिधित्व करने वाले इन होनहार खिलाड़ियों को खेल प्रेमियों और संघ के पदाधिकारियों ने जीत की अग्रिम बधाई देकर विदा किया।
इस विशेष अवसर पर रहमानिया हॉस्पिटल के यासिर तबरेज द्वारा सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें विशेष टी-शर्ट प्रदान की गई। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अरविंद कुमार ने टीम के रवानगी की आधिकारिक जानकारी साझा की और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों के हौसले को बुलंद करने के लिए टीम मैनेजर के रूप में सुभाष कुमार रविराज और टीम कोच के रूप में पीयूष राज व खुशबू कुमारी भी साथ रवाना हुए हैं।
विभिन्न वर्गों में चयनित खिलाड़ियों की सूची
14 वर्ष बालक-बालिका वर्ग में प्रीतम कुमार और अर्चना कुमारी, 16 वर्ष बालक वर्ग में रोशन कुमार, मोहम्मद फैयाज, छोटू कुमार, राजीव कुमार, विजय कुमार आर्य, अतुल कुमार, ड्रोन पाण्डेय, प्रिंस कुमार, नीतिन कुमार, सत्यम कुमार एवं नीरज कुमार, 16 वर्ष बालिका वर्ग में कीर्ति सिंह, तान्या कुमारी और निभा कुमारी, 18 वर्ष बालक वर्ग में आदित्य कुमार पाण्डेय, श्रवण कुमार, अनमोल गुप्ता, बिरकेश्वर कुमार, मोहम्मद जियाउल, रोशन कुमार, अरबाज आलम और करण कुमार, 18 वर्ष बालिका वर्ग में शिवानी कुमारी, चांदनी कुमारी, शोभा कुमारी, निधि कुमारी और कंजू कुमारी, 20 वर्ष बालक वर्ग में विवेक कुमार, आर्यन कुमार, निराले बाबू, अभिनंदन कुमार, छोटू कुमार, चासी कुमार, रोहित कुमार, सुजय कुमार, किशन कुमार और नीरज कुमार, 20 वर्ष बालिका वर्ग में अनु कुमारी और मुस्कान कुमारी का चयन हुआ है। वहीं पुरुष वर्ग में अभिषेक कुमार, दीपलाल कुमार, अविनाश कुमार, तबरेज अंसारी, संदीप पासवान, अवसर अली, रूपनारायण कुमार और रोशन कुमार तथा महिला वर्ग में सुमिता कुमारी, खुशबू, मुस्कान कुमारी, गुंजा कुमारी और आरती कुमारी को टीम में शामिल किया गया है।
टीम की रवानगी के मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण, डॉ. कुमार सौरभ, डॉ. रिचा भारद्वाज, डॉ. कमलेश कुमार, अमित सेन, रामेश्वर प्रसाद, संजय कुमार, विमल कांत सिंह, उमेश प्रसाद, भानु प्रकाश, अरुण गुप्ता, सर्वेश भारद्वाज और अमन पांडे सहित कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे।












