spot_img
Thursday, July 23, 2026
Homeबिहारबेतियातेल टैंकर की ठोकर से सब्जी विक्रेता की मौत, वाहन छोड़ चालक...

तेल टैंकर की ठोकर से सब्जी विक्रेता की मौत, वाहन छोड़ चालक फरार

-

Bettiah| संदीप चित्रांश।

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी सब्जी विक्रेता विनय कुमार (30 वर्ष), पिता स्वर्गीय हीरा कुशवाहा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। घटना बगहा थाना के ठीक सामने हुई, जहां एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विनय कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बगहा एवं चौतरवा थाना के सहयोग से दुर्घटना में शामिल तेल टैंकर को जब्त कर लिया।
हालांकि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक विनय कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके पीछे डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है। जबकि उनकी पत्नी सरिता देवी गर्भवती हैं। पति की असामयिक मौत से पत्नी और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की मां शांति देवी ने बगहा थाना में आवेदन देकर टैंकर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस दुखद घटना से दीनदयाल नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts