spot_img
Friday, July 17, 2026
Homeबिहारमोतिहारीतुरकौलिया के पिपरिया मे भूमि विवाद मे मारपीट चार जख्मी, एक सदर...

तुरकौलिया के पिपरिया मे भूमि विवाद मे मारपीट चार जख्मी, एक सदर अस्पताल रेफर ।

-

मोतिहारी। आशा कुमारी 
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के पिपरिया में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई। जिसमें करीब चार लोग जख्मी हो गए। जख्मियों में रघुनाथपुर के निपु साह, पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गंगा पिपरा के मुरली मनोहर वर्मा आदि है। मामलें में पीड़ित जख्मी मुरली मनोहर वर्मा ने थाना में आवेदन दिया है। बताया है कि पिपरिया में स्थित अपने छोटे भाई कृष्णमुरारी वर्मा के जमीन पर बाउंड्री करा रहे थे। उसके साथ छोटे भाई का मुंशी निपु कुमार साथ में था। इसी बीच पारस राय, अमित कुमार, अवधेश कुमार समेत 10-15 व्यक्ति हरवे हथियार के साथ पहूंचे। बोले कि काम करवाना है तो पहले रंगदारी देना होगा। वही पारस राय बोला कि तुमलोग रंगदारी के रूप में 10 लाख रुपया दो नही तो तुमलोग का हत्या सब मिलकर यही कर देंगे। हमलोग बोले कि आप सही बात नही बोल रहे है। उसी समय अमित कुमार ने निपु कुमार को जान मारने के नियत से लोहे के रॉड से सर पर हमला कर दिया। अवधेश कुमार पीछे से धक्का देकर गिरा दिया। निप्पू कुमार के मुंह पर लाठी और लोहे के रॉड से वार कर दिया। जिससे मुख से खून गिरने लगा। वही रॉड के हमले से निपु के माथे के उपर फट और खून गिरने लगा। निपु कुमार को बचाने गए तो उनके साथ भी मारपीट कर गले से दो भर का सोने का चेन छीन लिए। हल्ला करने पर रास्ते से जा रहे शिवकुमार यादव, रविरंजन कुमार व विनय सहनी दौड़कर हमलोगों को बचाने आये तो उक्त सभी आरोपी कहने लगे कि तुमलोग यहां से भाग जाओ नही तो सभी का हत्या कर देंगे। बड़ी मुश्किल से जान बचाकर सभी भागे। जख्मी निपु कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, दूसरे पक्ष के भी पारस राय ने थाना में आवेदन देकर निपु समेत तीन चार को आरोपित किया है। इन्होंने बताया है कि जबरन जमीन पर बाउंड्री बना रहे थे। रोकने पर हमला किया गया है। इसमें वह और पुत्र जख्मी हुए हैं। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया मामलें की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts