spot_img
Friday, July 17, 2026
Homeबिहारमोतिहारीतुरकौलिया जहरीला शराब कांड : यूपी के फरार दो स्प्रिट सप्लायरों पर...

तुरकौलिया जहरीला शराब कांड : यूपी के फरार दो स्प्रिट सप्लायरों पर 50 हजार का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी की तस्वीर

-

Motihari| आशा कुमारी|
मोतिहारी | पूर्वी चंपारण जिले के चर्चित तुरकौलिया के जहरीले शराब कांड में पुलिस ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ सख्ती और तेज कर दी है। इस कड़ी में एसपी स्वर्ण प्रभात ने उत्तर प्रदेश के दो फरार स्प्रिट सप्लायरों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही उनकी पहचान के लिए पुलिस ने दोनों की तस्वीर भी जारी कर दी है।
एसपी ने बताया-

दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं और उत्तर प्रदेश के जलालपुर थाना के नेहोरा डेरवा गाँव के रहने वाले हैं। उनकी पहचान ललन सिंह उर्फ शीतला प्रसाद सिंह के पुत्र चंदन कुमार और सूरज कुमार के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे हैं और पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के तहत इश्तहार चिपका दिया है, ताकि वे जल्द आत्मसमर्पण करें।
एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन दोनों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और इनाम की राशि भी प्रदान की जाएगी।
पुलिस की अब तक की कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के दो अन्य सप्लायरों समेत स्थानीय स्तर पर एक दर्जन से अधिक शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके बावजूद पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार जुटी हुई है।
गौरतलब है कि अप्रैल माह में तुरकौलिया और रघुनाथपुर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए थे। इस घटना के बाद से पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर रखा है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस सख्ती से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts