HomeUncategorizedअपहृत नाबालिग लड़की मुक्त, मुख्य आरोपित फरार,गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही...

अपहृत नाबालिग लड़की मुक्त, मुख्य आरोपित फरार,गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी

Bettiah| रवि कुमार मिश्रा|

नरकटियागंज।शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपृहत लड़की को बरामद कर लिया गया है। हालांकि उसके अपहरण में शामिल युवक पकड़ में नही आ सका है। पुलिस ने अपृह्त लड़की को नगर के स्टेट बैंक के समीप से बरामद किया है। मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विगत 30 जनवरी को शादी की नियत से नाबालिग का अपहरण किया गया था मामले में नगर के शिवगंज निवासी सलमान प्रकाश नगर निवासी गोलू,अब्दुल समेत पांच लोगों के विरुद्ध शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी सलमान के पिता हैदर अली को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है हालांकि अन्य आरोपी पुलिस पकड़ में नही आ सके है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद लड़की को न्यायालय में बयान के लिए भेजा जा रहा है। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular