HomeBIHARदरभंगासीबीएसई के पाठ्यक्रम में कक्षा एक से माध्यमिक स्तर तक मैथिली को...

सीबीएसई के पाठ्यक्रम में कक्षा एक से माध्यमिक स्तर तक मैथिली को मातृभाषा के रूप में मिली मान्यता

ShabdAIR, 25 May,

दरभंगा/पटना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पाठ्यक्रम में कक्षा एक से लेकर माध्यमिक स्तर तक मैथिली भाषा को मातृभाषा विषय के रूप में मान्यता प्रदान कर दी गयी है।शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पाठ्यक्रम में मैथिली को पूर्ण रूप से सम्मिलित कर लिया गया है।दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने उन्हें इस संबंध में पत्र भेजा है।सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

इधर,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मैथिली को सीबीएसई के पाठ्यक्रम में मातृभाषा के रूप में मान्यता देने की केंद्र सरकार की पहल का स्वागत किया है।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह गौरव का विषय है।इससे मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मातृभाषा मैथिली को शिक्षा व्यवस्था में सशक्त स्थान मिलेगा।उन्होंने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के इस फैसले से मिथिला की सांस्कृतिक अस्मिता और भाषाई गौरव को नया विस्तार मिलेगा।

Darbhanga | CBSE Recognizes Maithili As A Mother Tongue Subject From Class First To Secondary Level From Academic Session 2026-27

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular