देशवाणी
बेतिया : बेतिया पुलिस अंतर्गत योगापट्टी थाना क्षेत्र में दिनांक 24 मई 2026 को योगापट्टी थाना क्षेत्र के मोहन सोनी पिता शंभू साह रात लगभग 8:30 बजे ज्वेलरी दुकान को बंद कर फतेहपुर चौक से अपने घर मच्छरगावां बाइक से जाने के क्रम में अज्ञात लुटेरों ने पीछा किया तथा गाली देते हुए रुकने को कहा, जिससे वह भयभीत हो घबरा कर अनियंत्रित बाइक के साथ गिर पड़े। इसी क्रम में उनकी बाइक में टंगा झोला, जिसमें कुछ रुपये एवं आभूषण लूटेरे लूटकर भाग निकले। लुटेरों के भागने के पश्चात उन्होंने 112 को सूचना दिया । तत्पश्चात योगापट्टी थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ किया। उस मामला के अनुसंधान में योगापट्टी थाना पुलिस एक पूर्व अपराधी के घर तलाशी करने गई। जिसके विरोध में परिजन ने पुलिस से हाथापाई किया। दोनों मामला में योगापट्टी थाना की पुलिस ने काण्ड अंकित किया है। पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लूट काण्ड में निरंतर अनुसंधान एवं उद्भेदन को प्रयास कर रही है।












