HomeBIHARमोतिहारीइंटीग्रेटेड चेक पोस्ट रक्सौल में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में...

इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट रक्सौल में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न हितधारकों की अहम बैठक हुई

इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट रक्सौल में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न हितधारकों की अहम बैठक हुई

*रक्सौल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आईसीपी में बनी रणनीति

*आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से लेकर एयरपोर्ट, रेलवे, यातायात और शहरी सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

रक्सौल।अनिल कुमार। सीमावर्ती शहर रक्सौल को आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट रक्सौल में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न हितधारकों की अहम बैठक हुई। बैठक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में किशनगंज में आयोजित भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आयोजित की गई।

बैठक में रक्सौल में व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने तथा शहर की बढ़ती व्यावसायिक और यातायात आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में एयरपोर्ट, रेलवे, बस स्टैंड, एनएचएआई, नेटवर्क प्रोवाइडर और टाउन प्लानिंग से जुड़े विषय प्रमुखता से उठे। बढ़ते यातायात और कारोबार को देखते हुए बेहतर सड़क संपर्क, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सार्वजनिक परिवहन और शहरी सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं पर मंथन किया गया।

शहर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और व्यवस्थित टाउन प्लानिंग को लेकर भी आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रक्सौल के विकास से जुड़े कार्यों में विभिन्न विभागों और हितधारकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक के अंत में सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों को अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े प्रस्ताव और आवश्यक कार्ययोजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए रक्सौल को आधुनिक, सुव्यवस्थित और विकसित आर्थिक केंद्र बनाने की दिशा में ठोस पहल करने पर जोर दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार, एसएसबी के प्रतिनिधि, एनएचएआई, बस एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स, एयरटेल, जियो सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फोटो -इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट रक्सौल में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न हितधारकों की अहम बैठक हुई

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular