HomeUncategorizedनरकटियागंज में जमीन विवाद को लेकर बढ़ा तनाव, प्रशासन ने विवादित भूखंड...

नरकटियागंज में जमीन विवाद को लेकर बढ़ा तनाव, प्रशासन ने विवादित भूखंड पर जड़ा सरकारी ताला

बेतिया/नरकटियागंज। नगर के शिवगंज मुहल्ले में एक ही भूखंड पर दो पक्षों के बीच चल रहा दावों का विवाद रविवार को उस समय गहरा गया, जब आर्य समाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और बीडीओ सूरज कुमार सिंह, आरओ अशोक कुमार, इंस्पेक्टर संतोष शर्मा व एसआई संतोष कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवादित भूखंड की चारदिवारी के गेट पर सरकारी ताला जड़ दिया है और दोनों पक्षों के जाने पर रोक लगा दी है।

 इधर ​प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि शिवगंज स्थित यह भूमि उन्हें कामता चौबे के परिवार से दान में मिली थी, जहाँ वे हवन-पूजन करते आ रहे थे। आरोप है कि जनवरी 2026 में विपक्षी पार्टी ने भू-माफियाओं से मिलकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन की चारदिवारी कराकर कब्जा कर लिया।वही दूसरे पक्ष के मो. इकबाल उर्फ औरंगजेब ने दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने यह जमीन नंदपुर निवासी मोती लाल राम से खरीदी है, जिसका वैध दस्तावेज उनके पास है और वहां उनकी झोपड़ी व चारदिवारी है।

बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने तलब कर अपने-अपने कागजात पेश करने को कहा गया है। दस्तावेजों की गहन जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षो को उक्त भूमि पर जाने से रोक लगा दी गयी है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular