Shabd, AIR HQ, 23 May,
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेखांकित किया है कि सरकारी नौकरियाँ नागरिकों के जीवन को बेहतर और आसान बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन हैं।उन्होंने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 19वें रोजगार मेले को संबोधित करते हुए यह बात कही।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने अपने कर्मयोगियों पर भरोसा जताया है और अब यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने समर्पण,आचरण और रोजमर्रा के कार्यों के माध्यम से इस विश्वास को और मजबूत करें।
पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि विश्व भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक है।देश के युवाओं को अवसर,रोजगार और वैश्विक अनुभव प्रदान करने के लिए भारत दुनिया के विभिन्न देशों के साथ साझेदारी कर रहा है।उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर एक विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला भागीदार बन रहा है।वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प के साथ देश कई क्षेत्रों में निवेश कर रहा है,जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों से आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म का लाभ उठाने का आग्रह किया।इस रोजगार मेले के तहत देश भर के 47 स्थानों पर विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।नवनियुक्त उम्मीदवार रेलवे,गृह मामले,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा उच्च शिक्षा विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों में शामिल होंगे।
New Delhi | PM Narendra Modi Addressed Nineteenth Rozgar Mela Distributed Over Fifty One Thousand Appointment Letters To Youth
URL Slug : national-news-pm-narendra-modi-addressed-nineteenth-rozgar-mela-fifty-one-thousand-appointment-letters-distributed-viksit-bharat
Tagline : PM Narendra Modi addressed the 19th Rozgar Mela, distributing over 51,000 appointment letters and emphasizing that government jobs ease citizens’ lives.












