HomeUncategorizedमोतिहारी में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप 14 करोड़ की लागत से बनेगा...

मोतिहारी में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप 14 करोड़ की लागत से बनेगा वॉटर पार्क

Motihari | माला सिन्हा|

पीपराकोठी के बड़कुरवा गाँव के पास एनएच किनारे बनने वाले वॉटर पार्क की निविदा प्रक्रिया संपन्न; पर्यटन विभाग कराएगा निर्माण

प्रखंड कार्यालय के भवन निर्माण के लिए भी चिन्हित की गयी जमीन।


पीपराकोठी। बड़कुरवा गाँव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे प्रस्तावित वॉटर पार्क निर्माण स्थल का शनिवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने विस्तृत निरीक्षण किया।यह महत्वाकांक्षी परियोजना पर्यटन विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही है,जिसकी निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह वॉटर पार्क क्षेत्र में पर्यटन विकास को नयी गति देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी सुनील कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल की भौगोलिक स्थिति,पहुँच मार्ग,निर्माण कार्य की व्यवहारिकता तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की गहन समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों से परियोजना से जुड़ी विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी भी प्राप्त की।इस दौरान पीपराकोठी प्रखंड कार्यालय के लिए चिन्हित भूमि का भी निरीक्षण किया गया।अधिकारियों द्वारा प्रशासनिक जरूरतों और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थल का आकलन किया गया।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए,ताकि आम लोगों को इसका लाभ समय पर मिल सके।

Motihari | DM Saurabh Jorwal Inspected Proposed Fourteen Crore Water Park Site Near NH In Piprakothi

URL Slug : bihar-motihari-piprakothi-water-park-construction-site-inspection-dm-saurabh-jorwal-tourism-department

Tagline : East Champaran DM Saurabh Jorwal inspected the site for a proposed ₹14 crore water park project near the national highway in Piprakothi.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular