देश वाणी। कुन्दन शुक्ला।
चनपटिया (कुमारबाग)। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत शनिवार को कुमारबाग के पकड़िहार स्थित पूर्व विधायक उमाकांत सिंह के आवास पर दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ।इस कार्यक्रम में संगठन विस्तार,बूथ सशक्तीकरण और कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री राज भूषण निषाद ने किया।इस दौरान भाजपा के संघर्ष और विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया।यह प्रशिक्षण वर्ग छह सत्रों में आयोजित किया गया,जिसमें अलग-अलग प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति,बूथ प्रबंधन,आईटी,सरकार की योजनाओं एवं कार्यपद्धति की विस्तृत जानकारी दी।प्रथम सत्र में राज भूषण निषाद ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा और समाज कल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।द्वितीय सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने संगठन की कार्यपद्धति पर चर्चा की।वहीं बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने संगठन में अनुशासन और समर्पण की भूमिका पर प्रकाश डाला।पश्चिम चंपारण सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।मौके पर विधायक नारायण प्रसाद,संजय पांडेय,पूर्व विधायक उमाकांत सिंह,पूर्व विधायिका रश्मि वर्मा,जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा माधो गढ़िया,संजीव पाण्डेय,दिनेश्वर तिवारी,मनोज सिंह,अनिल गुप्ता,पवन वर्मा और पायल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bettiah | bjp District Training Camp Inaugurated In Kumarbagh Chanpatia Focus On Organization Strength And Booth Management
URL Slug : bihar-bettiah-chanpatia-kumarbagh-bjp-training-camp-mp-sanjay-jaiswal-renu-devi
Tagline : A two-day BJP district training camp commenced in Chanpatia, where senior leaders emphasized booth empowerment and organizational discipline.












