HomeUncategorizedएसएनएस विद्यापीठ लॉ कॉलेज में विधिक सहायता केंद्र स्थापित, मूट कोर्ट प्रतियोगिता...

एसएनएस विद्यापीठ लॉ कॉलेज में विधिक सहायता केंद्र स्थापित, मूट कोर्ट प्रतियोगिता में साहिल व अनुष्का विजेता

देश वाणी। संवाददाता।

मोतिहारी। बलगंगा रघुनाथपुर स्थित एसएनएस विद्यापीठ लॉ कॉलेज में विधिक शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधिक सहायता केंद्र (लीगल एड क्लिनिक) की स्थापना की गयी। इसका उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव व न्यायिक पदाधिकारी नितिन त्रिपाठी ने किया। मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन वत्स भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

न्यायिक अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को विधिक जागरूकता, संवैधानिक मूल्यों एवं पोश एक्ट (POSH Act) की महत्वपूर्ण जानकारी दी। नितिन त्रिपाठी ने कहा कि यह केंद्र समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इसके बाद कॉलेज में प्रथम इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसका संचालन सुप्रिया कुमारी ने किया। प्रतियोगिता में साहिल खान व अनुष्का ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि दीपा कुमारी व प्रियंशु कुमार उपविजेता रहे। इसके अलावा बेस्ट स्पीकर साहिल, बेस्ट रिसर्चर दीपा व बेस्ट मेमोरियल अवार्ड श्याम कुमार को मिला। कॉलेज के चेयरमैन आलोक शर्मा ने अतिथियों को सम्मानित किया। मूट कोर्ट का समन्वय सहायक प्रोफेसर आदित्य द्विवेदी व अभय प्रसाद ने किया।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular