spot_img
Tuesday, May 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी : रघुनाथपुर एसबीआई एटीएम चोरी कांड का पर्दाफाश, हरियाणा व राजस्थान...

मोतिहारी : रघुनाथपुर एसबीआई एटीएम चोरी कांड का पर्दाफाश, हरियाणा व राजस्थान से दो शातिर गिरफ्तार

-

Motihari |आशा कुमारी|

घुनाथपुर थाना क्षेत्र के एसबीआई एटीएम से 37.36 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन

डीएसपी सदर व डीएसपी अरेराज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक सप्ताह तक कैंप कर शातिरों को किया गिरफ्तार

अपराधियों ने बिहार के कई जिलों में गैस कटर से एटीएम काटकर चोरी करने की बात को किया स्वीकार

मोतिहारी। मोतिहारी शहर से सटे रघुनाथपुर बस स्टैंड स्थित एसबीआई एटीएम चोरी कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने बताया कि हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से रघुनाथपुर थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन के अनुसार, 28 अप्रैल की रात करीब 1:00 से 3:00 बजे के बीच अज्ञात अपराधियों ने एटीएम का अलार्म और सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गैस कटर की मदद से मशीन को काटकर उसमें रखे 37 लाख 36 हजार 100 रुपये चोरी कर लिए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के जरिए घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार की पहचान की। अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हरियाणा के नूंह (मेवात) निवासी साहिल और राजस्थान के खैरतल निवासी जुहुर खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त पीतल का गैस कटर नोजल, रबर पाइप तथा वाहन का नंबर प्लेट बरामद किया है। एसपी ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है, जो बिहार के विभिन्न जिलों में एटीएम काटकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। छापेमारी टीम में सदर डीएसपी दिलीप कुमार, अरेराज डीएसपी रवि कुमार, साइबर डीएसपी अभिनव परासर, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, डीआईयू प्रभारी अंबेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts