HomeUncategorizedमझौलिया में बेल्ट-जूतों की माला पहनाकर छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो...

मझौलिया में बेल्ट-जूतों की माला पहनाकर छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो प्रसारित होने से मची सनसनी

Bettiah | अनिल कुमार शर्मा|

जूते पर थूक कर चटाने जैसी घिनौनी हरकत से इलाके में भारी आक्रोश, पीड़ित छात्र मामा के घर रहकर करता था पढ़ाई।

मोबाइल और फोटो विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा, तबीयत बिगड़ने पर छात्र को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र में एक छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो में वर्ग आठ के छात्र को पहले दौड़ाकर, फिर पेड़ में बांधकर बेल्ट और जूतों की माला पहनाकर केवल अंडरवियर में बेरहमी से पीटते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में जूते पर थूक कर छात्र से चटाने जैसी शर्मनाक हरकत भी दिखाई दे रही है। हालांकि प्रसारित वीडियो की पुष्टि देश वाणी नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, सरिसवा तेलिया पट्टी स्थित अंशु प्रिया पब्लिक स्कूल का छात्र हिमांशु कुमार पढ़ाई खत्म होने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए मारपीट की। प्रसारित वीडियो में विद्यालय के एक शिक्षक के भी दिखाई देने की चर्चा है। छात्र अपने मामा महेश साह के यहां मोहछि बनकटवा रतनमाला वार्ड संख्या-दो में रहकर पढ़ाई करता था। सूत्रों के मुताबिक मोबाइल और फोटो को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। घटना के बाद भय और शर्म के कारण छात्र ने परिजनों को तुरंत जानकारी नहीं दी। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की वीडियो सामने आने पर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अंशु प्रिया विद्यालय के संचालक धनंजय मिश्रा समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular