HomeUncategorizedविधायक ने किया अन्नपूर्णा रसोई का उद्घाटन

विधायक ने किया अन्नपूर्णा रसोई का उद्घाटन

पाली, 15 मई। जरूरतमंदों को रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पाली जिले के सोजत कृषि उपज मंडी परिसर में आज अन्नपूर्णा रसोई का उद्घाटन किया गया। विधायक शोभा चौहान ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए रसोई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के लाभार्थियों को दो-दो लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। वहीं पीएमएफएमई योजना के तहत एक लाभार्थी को नमकीन बनाने की मशीन भी प्रदान की गई। विधायक शोभा चौहान ने कहा कि राज्य सरकार आमजन, किसानों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई को जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्वयं आठ रुपये की पर्ची कटवाकर अन्नपूर्णा रसोई में भोजन भी किया।

 SHABD,pali, May 15,
MLA inaugurated Annapurna kitchen

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular