spot_img
Tuesday, June 9, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी : मुकेश लश्कर ने संभाला डाक अधीक्षक का पदभार, प्रमंडल में...

मोतिहारी : मुकेश लश्कर ने संभाला डाक अधीक्षक का पदभार, प्रमंडल में खुलेंगे 12 नये केंद्र

-

देश वाणी। दिलीप दुबे।

सीतामढ़ी के बाद अब मुकेश कुमार लश्कर ने मोतिहारी में डाक अधीक्षक की संभाली कमान

ग्रामीण क्षेत्रों की सुविधा के लिए प्रमंडल में 12 नए विशेष केंद्रों की स्थापना की घोषणा

डाक सेवाओं को डोर-स्टेप डिलीवरी मॉडल के तहत सुदूर इलाकों तक पहुँचाने का लक्ष्य

मोतिहारी। चंपारण प्रमंडल, मोतिहारी के नये डाक अधीक्षक के रूप में मुकेश कुमार लश्कर ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने प्रमंडल की डाक सेवाओं को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और जन-सुलभ बनाने के संकल्प के साथ कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

आम जनता की सहूलियत के लिए उन्होंने प्रमंडल में तत्काल 12 नए केंद्र खोलने का ऐलान किया। श्री लश्कर ने कहा-

इन केंद्रों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पहचान संबंधी दस्तावेजों के निर्माण और सुधार कार्यों के लिए अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए डाक सेवाओं को उनके दरवाजे तक पहुँचाने की रणनीति पर जोर दिया।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति-

नवनियुक्त अधीक्षक ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि विभाग में किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए निगरानी प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने डिजिटल सेवाओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि कर्मचारियों को बैंकिंग, बीमा और डिजिटल भुगतान जैसी आधुनिक तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि चंपारण प्रमंडल को कार्यक्षमता के मामले में देश स्तर पर उत्कृष्ट पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Motihari | Mukesh Kumar Lashkar assumed charge as Postal Superintendent, 12 new centres to be opened in the division.

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts