spot_img
Friday, May 15, 2026
Homeबिहारबेतियाकार्यकर्ता के परिश्रम और एनडीए नेतृत्व के विश्वास का फल है यह...

कार्यकर्ता के परिश्रम और एनडीए नेतृत्व के विश्वास का फल है यह पद : मंत्री नंदकिशोर

-

देश वाणी | संदीप चित्रांश|

बेतिया। बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के उपरांत प्रथम बार चंपारण की धरती पर पहुंचे नंदकिशोर राम ने संगठन और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में किए गए वर्षों के संघर्ष को एनडीए नेतृत्व ने सम्मान दिया है। रामनगर से प्रत्याशी बनाए जाने और अब मंत्री के रूप में सेवा का अवसर मिलना उनके लिए जनता के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का एक बड़ा माध्यम है।

मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के एनडीए नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्नेह पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वे चंपारण की जनता के ऋणी हैं।

बेतिया पहुंचने पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। ईंधन की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक उथल-पुथल और खाड़ी देशों के संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं, जिससे पूरी दुनिया प्रभावित है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार का ध्यान जनहित और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर है।

Bettiah | This post is the result of the hard work of the workers and the trust of the NDA leadership: Minister Nand Kishore Ram.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts