spot_img
Saturday, June 27, 2026
HomeBreakingपीएम मोदी की देशवासियों से अपील, पश्चिम एशिया संकट के बीच सोने...

पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, पश्चिम एशिया संकट के बीच सोने की खरीदारी और ईंधन खपत में करें कटौती

-

AIR PBSHABD |

हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच देशवासियों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने और ईंधन की खपत कम करने का आह्वान किया है। हैदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विदेशी मुद्रा भंडार के संरक्षण पर ज़ोर दिया और ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से कार्य) की संस्कृति को फिर से अपनाने की अपील की।

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कई देशों में ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गयी हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से उछलकर 126 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुँच गयी हैं।

पीएम मोदी ने नागरिकों से विवेकपूर्ण खर्च करने का आग्रह करते हुए खाद्य तेल के उपयोग में कमी लाने की भी अपील की। साथ ही, उन्होंने किसानों से विदेशों से आयातित रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि बढ़ती वैश्विक ऊर्जा लागत से उपजे आर्थिक दबाव का सामना करने के लिए देश को आत्मनिर्भरता और बचत की दिशा में कदम उठाने होंगे।

Hyderabad | PM Modi appeals to countrymen to cut down on gold purchases and fuel consumption amid West Asia crisis

Amid the West Asia crisis, PM Modi appealed to the countrymen not to buy gold for a year and to cut fuel.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts