HomeBig Breakingसोमनाथ अमृत पर्व-2026 : पीएम मोदी प्रथम ज्योतिर्लिंग के पुनर्निर्माण के 75...

सोमनाथ अमृत पर्व-2026 : पीएम मोदी प्रथम ज्योतिर्लिंग के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आज करेंगे पूजा-अर्चना

-

PBSHABD, AIR, 11 May

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत पर्व-2026’ में सम्मिलित होंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री भगवान सोमनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे, कुंभाभिषेक अनुष्ठान संपन्न करेंगे और इसके पश्चात एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस भव्य आयोजन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाई मार्ग से जामनगर से सोमनाथ पहुँचेंगे। हेलीपैड पर उतरने के बाद, वे वीर हमीरजी गोहिल सर्कल तक आयोजित एक मेगा रोड-शो के माध्यम से जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे।

इसके पश्चात, प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की परिकल्पना करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। पीएम मोदी मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे और कुंभाभिषेक समारोह में भाग लेंगे। इस खास मौके पर भारतीय वायुसेना की ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ सोमनाथ के आकाश में एक रोमांचक एयर शो भी प्रदर्शित करेगी। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद, प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इस स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए एक विशेष स्मारक डाक टिकट तथा 75 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे।

Gujarat | Somnath Amrit Parv-2026 : PM Modi to offer prayers today on completion of 75 years of reconstruction of the first Jyotirlinga.

Related articles

Bihar

Latest posts