PBSHABD new Delhi,
मोहम्मद इस्माइल पर जबरन वसूली, धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे कई गंभीर मामले थे दर्ज।
इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर यूएई पुलिस ने मोहम्मद नवस कक्काट इस्माइल को किया था गिरफ्तार।
दिल्ली हवाइ अड्डे पर उतरते ही दिल्ली पुलिस ने भगोड़े को लिया हिरासत में।
नई दिल्ली | केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समन्वय से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भगोड़े मोहम्मद नवस कक्काट इस्माइल का प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया है। सीबीआई के अनुसार, आरोपी दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में वांछित था। उस पर जबरन वसूली, धोखाधड़ी, आपराधिक हेराफेरी, जालसाजी और प्रतिरूपण जैसे गंभीर अपराधों के आरोप हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने पहले इंटरपोल चैनलों के माध्यम से आरोपी के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था।इसके बाद आरोपी को यूएई में अधिकारियों द्वारा ट्रैक किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।
मोहम्मद नवस कक्काट इस्माइल को कल भारत लाया गया और नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।सीबीआई की इस सफल कार्रवाई से विदेश में छिपे अपराधियों की वापसी की दिशा में बड़ी सफलता मिली है।सीबीआई और विभिन्न मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल के कारण ही यह प्रत्यर्पण संभव हो सका है।फिलहाल दिल्ली पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।
New Delhi | CBI secures extradition of fugitive Mohammed Navas Kakkat Ismail from UAE, hands him over to Delhi Police.












