HomeUncategorizedचनपटिया रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर...

चनपटिया रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर

Bettiah | कुन्दन शुक्ला|

चनपटिया। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चनपटिया रेलवे स्टेशन पर अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी शुरू कर दी गई है। स्टेशन परिसर में लगभग एक दर्जन अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं, जिनके जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस पहल से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हो गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा प्लेटफॉर्म, प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर समेत सभी संवेदनशील स्थानों को कैमरों की जद में लाया गया है। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी।

स्टेशन अधीक्षक बबलू बैठा ने बताया कि सभी कैमरों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है और जरूरत पड़ने पर रिकॉर्डिंग का उपयोग जांच में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से चोरी, छिनतई और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। वहीं, स्थानीय यात्रियों रामायण कुमार, अमित कुमार, महेश प्रसाद, संजय, दिनेश कुमार और राजकुमार ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब स्टेशन पर वे अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। खासकर रात में यात्रा करने वालों के लिए यह राहतभरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular