HomeBig Breakingभारतीय पत्रकारों ने साइबर अपराध के खुलासे के लिए प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार...

भारतीय पत्रकारों ने साइबर अपराध के खुलासे के लिए प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार जीते

-

SHABD,AIR HQ, May 5, 

Synopsis : आनंद आरके और सुपर्णा शर्मा तथा नतालिए ओबिको पिअर्सन को इल्लस्ट्रेटिड रिपोर्टिंग और कमेंट्री श्रेणी में विजेता घोषित किया गया।

भारत के दो पत्रकारों ने देश में साइबर अपराध का पर्दाफाश करने वाली चित्र आधारित रिपोर्टिंग परियोजना के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है। आनंद आर.के और सुपर्णा शर्मा तथा नतालिए ओबिको पिअर्सन को इल्लस्ट्रेटिड रिपोर्टिंग और कमेंट्री श्रेणी में विजेता घोषित किया गया। उन्‍होंने यह रिपोर्ट ब्लूमबर्ग के लिए तैयार की थी। 

हनोई के रिपोर्टर अनिरूद्ध घोषाल को अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग वर्ग में विजयी घोषित किया गया। उन्‍होंने अमरीका की बॉर्डर पेट्रोल द्वारा गुप्त रूप से इस्तेमाल किए जा रहे व्यापक निगरानी उपकरणों की जांच की, जिन्हें मूल रूप से सिलिकॉन वैली में विकसित किया गया था और बाद में चीन में आगे विकसित किया गया। इस श्रृंखला ने चीन और अन्य देशों द्वारा इनके उपयोग को भी उजागर किया।

पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इसे अमरीका में कोलंबिया युनिवर्सिटी द्वारा दिया जाता है। 

New Delhi | Indian journalists win prestigious Pulitzer Prize for cyber crime expose

Related articles

Bihar

Latest posts