Homeबिहारमोतिहारीऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने टैक्स वृद्धि के खिलाफ खोला मोर्चा, डीएम...

ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने टैक्स वृद्धि के खिलाफ खोला मोर्चा, डीएम को सौंपा 24 सूत्री मांग पत्र

-

देश वाणी। दिलीप दुबे।
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिला ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ ने नगर निगम द्वारा की गई टैक्स वृद्धि और चालकों की मूलभूत समस्याओं को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया हैं। संघ के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी गयी हैं कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो चालक सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। संघ ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जब तक उचित सुविधा नहीं मिलेगी, तब तक टैक्स का भुगतान नहीं किया जाएगा।
संघ द्वारा सौंपे गए 24 सूत्री मांग पत्र में मुख्य रूप से टैक्स वृद्धि को वापस लेने और शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर व्यवस्थित स्टैंड निर्माण की मांग की गयी हैं। चालकों का कहना है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 2 पर प्रति ट्रिप 40 से 50 रुपये की अवैध वसूली की जा रही हैं, जिसे तत्काल बंद किया जाए। साथ ही, स्टैंडों पर रैन बसेरा, शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई गयी हैं। संघ ने प्रशासन से कैंप लगाकर चालकों का लाइसेंस बनाने, उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध कराने और श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने का भी आग्रह किया हैं।

शहर में स्टैंड निर्माण के लिए स्थल चिन्हित-

संघ ने ज्ञापन के साथ शहर के बलुआ चौक, कचहरी चौक, छतौनी चौक, मीना बाजार और रेलवे स्टेशन सहित कुल 15 से अधिक प्रमुख स्थानों की सूची सौंपी हैं, जहाँ स्टैंड बनाया जाना प्रस्तावित हैं। चालकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क के बीचों-बीच पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली बंद होनी चाहिए। इस अवसर पर संघ के कई पदाधिकारी और भारी संख्या में चालक उपस्थित रहे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts